केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अपनी वार्षिक वेतन वृद्धि की तिथि से एक दिन पहले सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारी उन्हें मिलने वाली पेंशन की गणना के उद्देश्य से सांकेतिक वेतन वृद्धि पाने के पात्र होंगे। सरकार की ओर से यह कदम इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उठाया गया है।