फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में लश्कर-ए-तोयाबा के हमले की आशंका

Sun, 06 Mar 2016 09:14 AM IST
गुंजन कुमार/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • गुजरात में लश्कर-ए-तोयाबा के हमले की आशंका
  • पाक सरकार की शीर्ष संस्था ने साझा की खुफिया जानकारी
  • आईबी समेत पूरा सुरक्षा तंत्र को एलर्ट
विज्ञापन
गुजरात में घुसपैठ की फिराक में आतंकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई का संकेत देते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नसीर खान जंजुआ ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत दोभाल को गुजरात में लश्कर-ए-तोयाबा के हमले की आशंका की जानकारी दी है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है कि पाक सरकार की शीर्ष संस्था ने भारत के साथ आतंकी हमले संबंधी अपनी खुफिया जानकारी साझा की है। जानकारी दी गई है कि यह आतंकी समुद्र के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे।

जंजुआ ने यह वादा भी किया है कि अगर यह आतंकी पाकिस्तानी सीमा से नहीं निकले होंगे तो उन्हें वहीं रोक लिया जाएगा। शनिवार सुबह फोन पर हुई इस बातचीत के बाद एनएसए अजीत दोभाल ने आईबी समेत पूरी सुरक्षा तंत्र को एलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ भारत-पाक साथ
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि दोनों देशों के एनएसए आतंकवाद के खिलाफ साझा मोर्चा लेने ले लिए कई उपायों पर काम कर रहे हैं। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ की रजामंदी के बाद हुआ है।

उच्चपसदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक जंजुआ ने लश्कर के संभावित हमले की जानकारी दे कर यह संकेत भी दिया है कि ऐसी आतंकी कार्रवाई में पाकिस्तान के सरकार की कोई भागेदारी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि पठानकोट हमले के दौरान ही दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मोर्चा खोलने का फैसला किया था।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान एनएसए की ओर से बताया गया है कि लश्कर के आठ से 10 आतंकी समुन्दर के रास्ते गुजरात पहुंचने की कोशिश में हैं। सीमा पार से आए इस एलर्ट के बाद गुजरात में देर शाम कई एजेंसियों की सुरक्षा बैठक हुई। नौसेना और कोस्ट गार्ड को भी एलर्ट कर दिया गया है। जंजुआ ने दोभाल को यह भी बताया है कि टी-20 क्रिकेट मैच के लिए आ रही पाकिस्तानी टीम की सुरक्षा समीक्षा के लिए उनका तीन सदस्यीय दल भारत का दौरा करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें