फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलंद दरगाह विवाद: हिंदू अनुष्ठान रोकने की मांग पर सुप्रीम सख्ती; सुनवाई से किया इनकार, कहा- पहले हाईकोर्ट जाए

Thu, 12 Feb 2026 11:23 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक की आलंद लाडले माशाइक दरगाह में हिंदू अनुष्ठानों पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि मामला पहले हाईकोर्ट ले जाया जाए। दरगाह प्रबंधन ने महाशिवरात्रि पूजा रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की आलंद लाडले माशाइक दरगाह में हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि ऐसे विवाद सीधे शीर्ष अदालत में नहीं लाए जाने चाहिए। याचिकाकर्ता को पहले संबंधित हाईकोर्ट का रुख करना चाहिए। यह मामला महाशिवरात्रि पूजा और दरगाह परिसर में धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा है।
विज्ञापन


दरगाह प्रबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि परिसर में महाशिवरात्रि पूजा और अन्य हिंदू अनुष्ठानों पर रोक लगाई जाए। प्रबंधन का कहना था कि कुछ पक्ष हर साल अंतरिम अदालत आदेश लेकर दरगाह के धार्मिक स्वरूप को बदलने की कोशिश करते हैं। याचिका में कहा गया कि जो बात अंतिम फैसले से साबित नहीं हो सकती, उसे अंतरिम आदेश के जरिए लागू कराया जा रहा है। इसे उपासना स्थल कानून 1991 की भावना के खिलाफ बताया गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने कसी कमर, रमेश चेन्निथला चुनाव समिति के अध्यक्ष, शशि थरूर को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई से इन्कार करते हुए कहा कि यह मामला अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट में लाने योग्य नहीं है। पीठ ने कहा कि पहले हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जानी चाहिए। अदालत ने संकेत दिया कि उचित कानूनी मंच का पालन जरूरी है। इससे पहले भी शीर्ष अदालत की एक अन्य पीठ ने इसी तरह की टिप्पणी की थी।

पहले भी कोर्ट दे चुका है यह सलाह
एक दिन पहले मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने भी कहा था कि ऐसे मामलों में सीधे सुप्रीम कोर्ट आने के बजाय संबंधित हाईकोर्ट जाना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि तथ्यों और स्थानीय विवादों से जुड़े मामलों की पहली सुनवाई हाईकोर्ट स्तर पर होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट अंतिम संवैधानिक उपचार का मंच है, न कि हर विवाद की शुरुआती सुनवाई का।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद नगर निगम में भर्ती में 33 फीसदी महिला आरक्षण, 216 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन


स्थल का धार्मिक और ऐतिहासिक दावा
विवादित स्थल को 14वीं शताब्दी के सूफी संत हजरत शेख अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लाडले माशाइक से जुड़ा बताया जाता है। वहीं कुछ हिंदू पक्ष इसे 15वीं शताब्दी के संत राघव चैतन्य से भी संबंधित मानते हैं। परिसर में शिवलिंग होने का दावा भी किया गया है। इसी आधार पर पूजा के अधिकार को लेकर दावे किए जाते रहे हैं।

2022 से बढ़ा विवाद, पूजा की मिली थी अनुमति
वर्ष 2022 में पूजा अधिकार को लेकर दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। बाद में फरवरी 2025 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने 15 हिंदू श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा की अनुमति दी थी। उसी पृष्ठभूमि में दरगाह प्रबंधन ने रोक की मांग को लेकर नई याचिका दाखिल की थी। अब सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद मामला फिर हाईकोर्ट जाने की दिशा में बढ़ेगा।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें