खुलासा हुआ है कि अल-कायदा अब नए भर्ती होने वाले सदस्यों को विशेष एप या फिर सॉफ्टवेयर के जरिए कोड वर्ड में बातचीत करने की ट्रेनिंग दे रहा था। एसटीएफ की टीम अब कोड वर्ड को डिकोट करने की कोशिश कर रही है।
बंगाल एसटीएफ को अल-कायदा के गिरफ्तार आतंकवादियों से सनसनीखेज जानकारी हाथ लगी है। अल-कायदा बंगाल सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में कट्टर पंथी विचारधारा के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी खुलासा हुआ है कि अल-कायदा अब नए भर्ती होने वाले सदस्यों को विशेष एप या फिर सॉफ्टवेयर के जरिए कोड वर्ड में बातचीत करने की ट्रेनिंग दे रहा था। एसटीएफ की टीम अब कोड वर्ड को डिकोट करने की कोशिश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने हाल में राज्य के दक्षिण दिनाजपुर के साथ कोलकाता के तपसिया से आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कुछ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वे भारतीय उपमहाद्वीप में विशेष उद्देश्य को पूरा करने के लिए यहां के विभिन्न राज्यों में कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों को संगठन से जोड़ रहे थे।
उन्हें बंगाल व असम के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ करा कर वे अपने संगठन के कार्य की जिम्मेदारी इन लोगों को सौंपते थे। संगठन के नये सदस्यों को आपस में कोड वर्ड में बात करने के लिए विशेष ऐप के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जा रही थी।