फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Al-Qaeda: अल-कायदा के आतंकी सुंदरबन जल मार्ग से पश्चिम बंगाल में घुसे, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 06 Sep 2022 01:47 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डायमंड हार्बर से गिरफ्तार अल-कायदा के आतंकवादी समीर हुसैन लोगों को इस पार लाने का काम करता था। इसके साथ ही उस पर आतंकियों को खारिजी मदरसे में उनकी प्रशिक्षण की भी जिम्मेदारी थी। 
विज्ञापन
बंगाल में गिरफ्तार अलकायदा के संदिग्ध आतंकी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने हाल में राज्य के कई हिस्सों से अल-कायदा के कई आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ में एसटीएफ को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक अल-कायदा के आतंकवादी पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने के लिए सुंदरबन जल मार्ग का उपयोग करते थे। आने वाले दिनों में कई और लोगों की गिरफ्तीर एसटीएफ कर सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डायमंड हार्बर से गिरफ्तार अल-कायदा के आतंकवादी समीर हुसैन लोगों को इस पार लाने का काम करता था। इसके साथ ही उस पर आतंकियों को खारिजी मदरसे में उनकी प्रशिक्षण की भी जिम्मेदारी थी। एसटीएफ को पूछताछ में एक और नाम का पता चला है, मोइनुद्दीन का, जिसे अब जांचकर्ता तलाश रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो उत्तर 24 परगना के शासन से गिरफ्तार अल-कायदा के दो आतंकियों अब्दुर रकीब सरकार और एहसानुल्लाह से पूछताछ के आधार पर ही शनिवार को दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला है कि समीर ने जिले में खारिजी मदरसे बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी थी। कई जगह अनधिकृत मदरसे बनाने की योजना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें