फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Case: नूपुर शर्मा के सपोर्ट में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर अकोला के बिजनेसमैन को दी धमकी, शिकायत दर्ज

Tue, 05 Jul 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अकोला

सार

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पोस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। संगठन ने कहा कि उसे निशाना बनाए जाने के डर से व्यवसायी ने पिछले तीन दिनों से शहर में अपनी दुकान बंद रखी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अकोला शहर में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में ‘व्हाट्सएप स्टेटस’ लगाने पर एक व्यापारी को कथित तौर पर धमकाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


स्थानीय विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा अकोला निवासी डिप्टी कलेक्टर संजय खडसे को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के बाद पुलिस कार्रवाई हुई। विहिप ने आरोप लगाया कि व्यवसायी को नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पोस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। संगठन ने कहा कि उसे निशाना बनाए जाने के डर से व्यवसायी ने पिछले तीन दिनों से शहर में अपनी दुकान बंद रखी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस थाने के निरीक्षक चंद्रशेखर काडू ने कहा कि उन्होंने व्यवसायी को कथित धमकी को लेकर तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और जांच शुरू की है। विहिप ने मांग की है कि मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराई जाए।

एक व्हाट्सएप ग्रुप में शर्मा को समर्थन दिखाने के लिए अमरावती जिले से सटे एक रसायनज्ञ उमेश कोल्हे (54) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अमरावती पुलिस ने कहा है कि 21 जून की हत्या के मास्टरमाइंड सहित सात आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें