फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

283 विधायकों के समर्थन का हलफनामा चुनाव आयोग को सौंपेगा अखिलेश खेमा

Fri, 06 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में एक और लखनऊ में सपा में अमर स‌िंह के इस्तीफे की चर्चाएं हैं, उधर दिल्ली पहुंचे रामगोपाल कुछ देर में चुनाव आयोग से मिलने वाले हैं। 
विज्ञापन


द‌िल्ली में मौजूद रामगोपाल यादव का कहना है क‌ि असली सपा अख‌िलेश के साथ है। साइक‌िल हमें ही म‌िलनी चाह‌िए। उन्होंने बताया क‌ि हलफनामा लेकर दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग जाएंगे।

चुनाव आयोग ने उन लोगों को 9 जनवरी तक शपथ पत्र जमा कराने को कहा है। समर्थक विधायकों, सांसदों और विधान परिषद सदस्यों के शपथ पत्र आज जमा करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 229 में से 212 विधायकों, 68 में से 56 विधान परिषद सदस्यों और 24 में से 15 सांसदों ने अखिलेश को समर्थन देने वाले शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ही असली समाजवादी पार्टी है। चुनाव चिह्न साइकिल इसी खेमे को मिलनी चाहिए। गौरतबलब है कि चुनाव चिह्न साइकिल पर दावेदारी के लिए मुलायम और अखिलेश खेमा चुनाव आयोग के कार्यालय गया था, जिस पर आयोग ने दोनों खेमों को 9 जनवरी तक समर्थक विधायकों की सूची शपथ पत्र के माध्यम के जरिए जमा कराने को कहा था।
विज्ञापन

झगड़े के बीच सपा के कई बैंक खाते फ्रीज

वहीं बता दें क‌ि गुरुवार को विधायकों से बातचीत में सीएम ने कहा, मैं चाहता था कि मिलकर चुनाव लड़ें। हमने कहा था, तीन महीने हमें फैसले करने दो। हम चुनाव जिताकर दे देंगे। फिर चाहे सारे पद ले लेना, हम खुद हट जाएंगे।

झगड़े के बीच गुरुवार देर शाम सपा के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे।  दिल्ली, लखनऊ, इटावा में कई बैंकों की शाखाओं में सपा के लगभग 500 करोड़ रुपये जमा हैं। इन बैंकों से फिलहाल कोई लेन-दने नहीं हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव धड़े के एक बड़े नेता के पत्र के बाद बैंकों ने यह कार्रवाई की। इसे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें