फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए कोलकाता पहुंचे अखिलेश, 2024 के लिए कही यह बड़ी बात

Fri, 17 Mar 2023 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी से मिलने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह दीदी ने भाजपा का मुकाबला किया था, वैसे ही आने वाले समय में भाजपा का देश से, झारखंड से, यूपी और दक्षिण भारत से सफाया करना है।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कोलकाता में होने वाली पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। बैठक अखिलेश यादव के नेतृत्व में 18 और 19 मार्च को होगी। 17 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव है। हमें भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकना है और हमारी पार्टी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी। यूपी 80 सीटों वाला सबसे बड़ा राज्य है। अखिलेश यादव को पूरा विश्वास है कि हम ज्यादातर सीटें जीतेंगे और भाजपा दोबारा सत्ता में नहीं आएगी।

इस बीच बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हम पहली बार नहीं आए हैं, हम छठी बार बंगाल आए हैं, बैठक में 2024 में किस तरह भाजपा का देश से सफाया हो? इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुझाव देंगे और पार्टी की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से मिलने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह दीदी ने भाजपा का मुकाबला किया था, वैसे ही आने वाले समय में भाजपा का देश से, झारखंड से, यूपी और दक्षिण भारत से सफाया करना है।

उन्होंने कहा कि मैं कोलकाता के लोगों को भाजपा को हराने और दीदी को वोट देने के लिए बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी संविधान बचाने के लिए सब कुछ करेगी। भाजपा कांग्रेस पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री ने भी संविधान का अपमान किया। भाजपा को यह बात सुननी चाहिए। 

कोलकाता में सपा प्रमुख ने कहा कि बेरोजगारी और जीवन-यापन की लागत इतनी बढ़ गई है कि गरीब मुसीबत में आ गया है। भाजपा में शामिल होने वालों पर ईडी-सीबीआई का कोई छापा नहीं पड़ता। जिसने भी संविधान का अपमान किया है, हम उसका मुकाबला करेंगे। हम हर कीमत पर संविधान बचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें