फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अखिलेश सबसे ज्यादा धोखेबाज मुख्यमंत्री

Sun, 31 Jul 2016 05:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सूबे का सबसे विफल सीएम बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सपा नेता पब्लिक की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण हासिल है। 
विज्ञापन


महापौर उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करने मुरादाबाद पहुंचे केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस वार्ता में कहा कि अखिलेश देश के सबसे अधिक धोखेबाज सीएम हैं। उन्होंने बेरोजगारों, किसानों, व्यापारियों समेत समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। बोले, प्रदेश में चारों ओर गुंडाराज और भय का माहौल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी की सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में अंधी है, जिसकी वजह से पहले कैराना से लोगों ने पलायन किया और अब अलीगढ़ में यही हालात हैं। डरे-सहमे लोगों ने अपने घरों पर ‘हाउस फॉर सेल’ की पट्टिकाएं लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सपा नेता हों या बसपा सब जाएंगे जेल'

केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
दयाशंकर की बाबत पूछे गए सवाल पर केशव ने कहा कि दयाशंकर ने गलती की उन्हें जेल हो गई, लेकिन ठीक वही गलती करने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी आजाद क्यों हैं? बोले- 2017 में बीजेपी की सरकार बनेगी और उसके बाद अपशब्द कहने वाले बसपा नेता हों या भ्रष्टाचार में डूबे सपा नेता और मुख्यमंत्री के नाते रिश्तेदार, सभी को जेल जाना होगा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में सपा- बसपा का परिवारवाद और जातिवाद नहीं चलेगा बल्कि मोदी का विकासवाद चलेगा। बसपा पर हमला बोलते हुए केशव मौर्या ने कहा कि जनता ने बसपा को विपक्ष की भूमिका निभाने का मौका दिया था लेकिन बसपा ने चार सालों में सदन के अंदर और बाहर पब्लिक की एक भी लड़ाई नहीं लड़ी।

उन्होंने कहा कि मायावती न तो दलितों की हितैषी हैं और न ही गरीबों की। दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह को पार्टी में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें