फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच लड़ाई के बाद बदायूं के गांव में सांप्रदायिक तनाव, बाजार बंद

Sun, 31 Jul 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty
विज्ञापन
यूपी के बदायूं जिले के अंतर्गत मूसाझाग थाने के सैजनी गांव में मारपीट के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में सांप्रदायिक टकराव हो गया। पुलिस-प्रशासन ने वक्त रहते स्थिति पर काबू पा लिया। टकराव के बाद गांव के बाजार बंद हो गए। पांच थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसडीएम ओपी तिवारी, सीओ सिटी एके पांडेय, सीओ दातागंज श्योराज सिंह कई घंटे तक गांव में जमे रहे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से शांत है। 
विज्ञापन


सैजनी निवासी गिरीश लाला की बहन कुसुमा देवी के पति की मौत हो चुकी है। कुसुमा ने गांव के ही नन्हे से करीब एक महीने पहले मकान का बैनामा कराया था। शनिवार को नन्हे मकान खाली कर रहा था। पड़ोस में ही नन्हे के भाई सत्यवीर का घर है। नन्हे ने कुछ सामान सत्यवीर के घर के सामने रख दिया। सत्यवीर ने इसका विरोध किया। इसी बात पर गिरीश का सत्यवीर से विवाद हो गया।

दोनों में मारपीट होने लगी। यहां से कुछ ही दूर पर अलाउद्दीन का घर है। गिरीश और सत्यवीर के बीच मारपीट के दौरान अलाउद्दीन 10-12 लोगों के साथ पहुंच गया और गिरीश, नन्हे, सत्यवीर को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लामबंद हो गया पूरा गांव

फाइल फोटो - फोटो : Getty
इसको लेकर गांव का दूसरा पक्ष अलाउद्दीन के खिलाफ लामबंद हो गया। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। बाजार भी बंद हो गया। खबर मिलने पर मूसाझाग के साथ दातागंज, हजरतपुर, अलापुर, उसावां थानों से फोर्स के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया।

एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, सीओ श्योराज सिंह और सीओ सिटी एके पांडेय भी पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत किया। अधिकारियों ने दबंगई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। गांव में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है।

सैजनी में स्थिति पूरी तरह से शांत है। तनाव की कोई बात नहीं है। दबंगई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
-ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें