समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने NCRB यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े गिनाते हुए योगी सरकार पर हमला किया। सपा मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलश यादव ने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन है। प्रदेश में भय का वातावरण है, दंगाई सरकार में पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार ने मां गंगा तक को धोखा दिया। लूटपाट इस स्तर पर कि भाजपा के खुद के नेता लुटे जा रहें हैं। गाय के नाम पर भाजपा लूट किए जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि जनवरी में किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। इस सरकार की विदाई से किसानों की समृद्धि होगी। भाजपा को झूठ प्रशिक्षण केंद्र खोल देना चाहिए, चाहे तो जमीन सपा दे देगी।
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने श्रीकांत त्यागी के मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री यूपी पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री कह रहे हैं कि हम पुलिस पर शर्मिंदा है। अखिलेश ने कहा देखिए कितनी बहादुर पुलिस है। उसकी पत्नी और उसके बच्चों के खिलाफ अन्याय। ये केवल अभी दिखाई दे रहा है जो त्यागी समाज धरना कर रहा है।