कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ करने पर कोई एतराज नहीं है। पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने युवा नेता अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद कांग्रेस ने ‘फासीवादी’ ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए सपा के साथ गठजोड़ का विकल्प खुला रखा है।
कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है क्योंकि अभी तक किसी दल से गठजोड़ या आपसी तालमेल नहीं बन पाया है लेकिन समान विचारधारा पार्टी के साथ गठजोड़ करने को तैयार है।