फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नाम और निशान के लिए दंगल, आज अखिलेश ठोकेंगे दावा

Tue, 03 Jan 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब साइकिल के लिए दंगल शुरू हो गया है। चुनाव चिन्ह साइकिल के साथ पार्टी के नाम को लेकर भी दोनों धड़े आमने सामने है। पार्टी और चुनाव निशान पर दावा ठोकने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग को कहा है कि साइकिल का निशान समाजवादी पार्टी का है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से बुलाए गए सम्मेलन में लिए गए सभी फैसले असंवैधानिक हैं। उन्होंने अयोग को कहा है कि वह ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

दूसरी तरफ अखिलेश धड़ा भी समाजवादी पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर दावा ठोकेगा। इसके लिए मंगलवार को इस  धड़े को चुनाव आयोग से सुबह 11:30 बजे वक्त मिला है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी समेत तीनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरते दम तक नेताजी के साथ

मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव, राज्यसभा सांसद अमर सिंह और पूर्व सांसद जया प्रदा भी मौजूद थी। आयोग से मुलाकात से पहले दोनों धड़ों ने एक दूसरे पर निशाना साधा है। मुलायम सिंह ने कहा है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को बड़ी मेहनत से खड़ा किया है। साइकिल का निशान समाजवादी पार्टी का है।

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे। उन्होंने खुद के बारे में कहा कि वह मरते दम तक पार्टी में रहेंगे और वे नेताजी के साथ है। उधर रामगोपाल यादव ने भी मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं है। उन्हें पार्टी के संविधान की पूरी जानकारी है। सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मिलने का कोई समय नहीं लिया है। जिनको आपत्ति है। वे चुनाव आयोग से मिलने जाये। मगर देर शाम तक उनकी ओर से भी मिलने का समय मांगा गया है। अयोग ने सुबह 11:30 बजे का समय दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें