फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMIM: PM मोदी के संपत्ति बांटने वाले बयान पर भड़के अकबरुद्दीन ओवैसी, कहा- हम घुसपैठिए नहीं, मुल्क के बाशिंदे

Tue, 23 Apr 2024 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी मुसलमान को बच्चा पैदा करने वाला कहते हैं। यह मुल्क हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हमें निकालने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी इंडिया शाइनिंग की बात करते हैं।' 
 
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों को बांट देने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम इस मुल्क के घुसपैठिए नहीं, मुल्क के बाशिंदे हैं।

विज्ञापन

 


यह मुल्क हमारा था और हमारा रहेगा
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'वो (पीएम मोदी) मुसलमान को बच्चा पैदा करने वाला कहते हैं। यह मुल्क हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। हमें निकालने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी इंडिया शाइनिंग की बात करते हैं।' 

हम घुसपैठिए नहीं
उन्होंने आगे कहा, 'यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में सात बच्चे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के परिवार में भी सात बच्चे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार में छह बच्चे हैं। हम वे लोग हैं जिन्होंने इस देश को ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला, जामा मस्जिद और चार मीनार दिए हैं। हमने इस देश को सजाया है। हम घुसपैठिए नहीं हैं। हम इस राष्ट्र के हैं। यह देश हमारा है और हमारा ही रहेगा।'
विज्ञापन


दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। पीएम मोदी ने ये बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर 'पहला हक' अल्पसंख्यक समुदाय का है।

यह कहा था पीएम मोदी ने 
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ये अर्बन नक्सल वाली सोच मेरी माताओ- बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे। इस हद तक चले जाएंगे।  उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। उनको बांटेंगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। 

उन्होंने कहा था, 'पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था की देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे?.. जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें