फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार से महाकाली मंदिर को विकसित करने का किया अनुरोध

Mon, 10 Feb 2020 06:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मिलकर पुराने शहर के लाल दरवाजा में स्थित सिम्हावाहिनी महाकाली मंदिर को विकसित करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सीएम से अफजलगंज मस्जिद के नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन

 

उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने लिखा कि लाल दरवाजा स्थित महाकाली मंदिर का इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है। बोनालू के दौरान, लाखों लोग यहां प्रार्थना करते हैं। लेकिन मंदिर का परिसर मात्र 100 वर्ग गज क्षेत्र में स्थित है। संकीर्ण स्थान के कारण यहां समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसी वजह से मंदिर को 10 करोड़ की लागत से विकसित करने की आवश्यकता है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें