फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं अजीत डोभाल

Mon, 02 Jan 2017 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोभाल
विज्ञापन
परंपराओं को तोड़ते हुए भारत अमेरिका के साथ रिश्तों को और मजबूती देने के लिए नया कदम उठाने जा रहा है। खबर है कि 20 जनवरी को होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप टीम के सदस्य और शिकागो स्थित भारतीय मूल के उद्योगपति शलभ कुमार के मुताबिक अजीत डोभाल वाशिंगटन में होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


शलभ कुमार इस समय दिल्ली में हैं और वह मोदी सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भारत-अमेरिकी संबंधों का रोड मैप तैयार कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (सेवानिवृत्त) माइकल फ्लिन से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन

विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हो सकते डोभाल

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 जनवरी के आस-पास होने वाले ट्रंप के कार्यक्रमों में अजीत डोभाल विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी शलभ कुमार ने इकनॉमिक टाइम्स को दी। शलभ कुमार ट्रंप कैम्पियन के कम्यूनिटी ऑर्गनाइजर भी हैं।

शलभ कुमार ने सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार 100 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 300 बिलियन डॉलर करने पर भी चर्चा हुई। शलभ कुमार ने कहा है कि, "मैं अपनी यात्रा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली व वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करने की योजना है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि व्यापार को बढ़ावा देना ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता होगी। व्यापार पर फोकस करने से नौकरियां भी बढ़ेंगी और भारत-अमेरिकी व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी।"

कुमार का कहना है कि ट्रंप कार्यकाल में दिल्ली-वशिंगटन मिलकर रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। ट्रंप और मोदी की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर शलभ कुमार ने कहा कि दोनों नेता ट्रंप कार्यकाल के पहले साल ही में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें