फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अजीत अंजुम व आरफा खानम को मिलेगा कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान, 12 नवंबर को होंगे सम्मानित

Tue, 08 Nov 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संस्था के मंत्री अशोक कुमार ने बताया, 12 नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में होने वाले एक समारोह में दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से 2021 व 2022 के कुलदीप नैयर पत्रकारिता सम्मान की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2021 का यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम को दिया जाएगा तो वहीं 2022 के लिए आरफा खानम शेरवानी के नाम की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन

 
दोनों के नामों की घोषणा सोमवार को दिल्ली प्रेस क्लब स्थित एक समारोह में की गई। संस्था के मंत्री अशोक कुमार ने बताया, 12 नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में होने वाले एक समारोह में दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। 

मिलेगा एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार 
गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से मिलने वाले इस पुरस्कार के तहत चुने जाने वाले पत्रकारों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाता है। 
विज्ञापन


बेहतर पत्रकारिता के लिए मिलेगा अवार्ड 
संस्था के मंत्री अशोक कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से पत्रकारिता जगत में बेहतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है। गांधी शांति प्रतिष्ठान की चयन समिति प्रति वर्ष पत्रकारों के काम का आंकलन कर एक नाम की घोषणा करती है। इसमें सभी भारतीय भाषाओं के पत्रकारों को समेटने की कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया, यह सम्मान 2017 में शुरू किया गया था। सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को सम्मानित किया गया था, उसके बाद दूसरा पत्रकारित सम्मान मराठी पत्रकार निखिल वागले को दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें