फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SABERA AWARDS 2022: नौ नवंबर को होगी 'सबेरा' जूरी बोर्ड की बैठक, सात दिसंबर को होगा पुरस्कार का एलान

Tue, 08 Nov 2022 01:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबेरा अवार्ड 2022 के लिए ग्रैंड जूरी की बैठक 9 नवंबर, 2022 को यूनेस्को बिल्डिंग(नई दिल्ली) में होगी और अंतिम विजेताओं की घोषणा 7 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी।
विज्ञापन
सबेरा पुरस्कार 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध उद्योग पुरस्कार SABERA अपने पांचवें संस्करण के विजेताओं की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एचडीएफसी लिमिटेड के एमडी रेणु सूद के नेतृत्व में सबेरा अवार्ड्स जूरी में  कॉरपोरेट्स, सरकार और गैर-लाभकारी संस्थाओं के 8 सदस्य शामिल होंगे। ग्रैंड जूरी की बैठक 9 नवंबर, 2022 को यूनेस्को बिल्डिंग(नई दिल्ली) में होगी और अंतिम विजेताओं की घोषणा 7 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी। बता दें कि अमर उजाला सबेरा 2022 कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर बना है। 

विज्ञापन


सबेरा 2022 के लिए पुष्टि किए गए जूरी सदस्यों के नामों की सूची 

  • डॉ बिबेक देबरॉय, अध्यक्ष, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (संरक्षक और सम्मानित अतिथि)
  • रेणु सूद कर्नाड, एमडी, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (जूरी चेयर)
  • दीपक बागला, इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ इन्वेस्ट इंडिया
  • मीनाक्षी गुप्ता, सह-संस्थापक GOONJ
  • किरण डीएम, ओएनजीसी फाउंडेशन की सीईओ
  • दीपाली नायर, सीएमओ भारत और दक्षिण एशिया आईबीएम
  • चंद्रू बद्रीनारायणन, मैनेजिंग पार्टनर ईक्यूब इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स
  • शिवम पुरी, सीईओ सिप्ला हेल्थ

इनके अलावा पद्मश्री डॉ प्रकाश आमटे और डॉ मंदाकिनी आमटे, आईआईसीए के पूर्व डीजी और सीईओ डॉ भास्कर चटर्जी, मैथ्यू चेरियन (चेयर - केयर इंडिया), रिचर्ड रेखी (बोर्ड सदस्य - केपीएमजी दुबई),  सूचना-प्रसारण मंत्रालय और एमएसएमई के पूर्व सचिव उदय कुमार वर्मा, गीता गोयल,(कंट्री डायरेक्टर, माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन) प्रमुख वक्ता होंगे।

सबेरा एक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार
सबेरा अपनी तरह का एकमात्र वार्षिक सामाजिक प्रभाव पुरस्कार है। यह शिखर सम्मेलन पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) संबंधी सतत विकास पहल को उजागर करता है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग दूरदराज और चुनौतीपूर्ण पृष्ठभूमि की युवा लड़कियां करती हैं जिन्होंने न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार और समुदायों को शिक्षा के माध्यम से मजबूती प्रदान की है। उत्तराखंड में माली की बेटी से लेकर राजस्थान में कपड़े धोने वाले की बेटी से लेकर कामठीपुरा के सेक्स वर्कर की बेटी से लेकर नोएडा के कूड़ा बीनने वाले तक को मौका दिया गया है।

Register Here to attend the event on December 7th to be held physically at UNESCO Building New Delhi.

  • Website: www.sabera.co Twitter: twitter.com/SABERA_awards
  • LinkedIn: linkedin.com/company/sabera-awards
  • Media contact: Rucha, 91-9545521745, rucha.jewlikar@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें