फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने नहीं दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य की दी हाईकमान को जानकारी- अजय माकन

Wed, 26 Sep 2018 07:12 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने इस्तीफे की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वे अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं और आगे भी अपना काम लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में उनकी टीम आने वाले चुनावों के लिए पूरे दम-खम के साथ तैयारी कर रही है और इसका परिणाम लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखाई पड़ेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसी कारण से चेकअप के लिए उन्हें अक्सर विदेश जाना पड़ता है, वे पहले भी इस सिलसिले में विदेश जाते रहे हैं। लेकिन वे अपना काम बहुत अच्छे ढंग से कर रहे हैं।

विज्ञापन


माकन ने बताया कि अपनी शारिरिक अस्वस्थता के बारे में उन्होंने केंद्रीय नेताओं को बता दिया है। दरअसल, पिछले दिनों अजय माकन के अपने पद से इस्तीफा देने की खबरें आईं थीं। बताया गया था कि इलाज के लिए विदेश जाने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया है। इस्तीफे में खराब स्वास्थ्य का हवाला देने की बात भी कही गई थी। बताया जा रहा था कि अजय माकन को दिल्ली की प्रदेश टीम से हटकर केंद्रीय टीम में लाया जा रहा है जहां वे राहुल गांधी के खास सहयोगी के रूप में काम करेंगे। ऐसा लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही कांग्रेस की रणनीति का एक अहम हिस्सा बताया जा रहा था।

वहीं प्रदेश की टीम में संतुलन बनाने के हिसाब से पूर्व परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली को लाये जाने की बात कही जा रही थी जो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खेमे के बताए जाते हैं। लेकिन जिस दिन अजय माकन के इस्तीफे की चर्चा होने लगी, उसी दिन दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने एक बयान जारी कर इस खबर का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा था कि अजय माकन के इस्तीफे की खबर बेबुनियाद है और वे अभी भी अपने पद पर बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें