फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ति बोले- विदेश में हमारे दो अकाउंट और एक प्रॉपर्टी, कुछ और मिले तो सरकार जब्त कर ले

Tue, 10 Oct 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। कार्ति ने आरोपों को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यूके में उनके पास सिर्फ एक प्रॉपर्टी और दो बैंक अकाउंट हैं। कार्ति ने अपने पिता के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अगर कोई और प्रॉपर्टी मिलती है तो सरकार उसपर अपना कब्जा कर सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कहते रहे हैं कि कार्ति के पास विदेश में कई सारे ऐसे अकाउंट और प्रॉपर्टी हैं जिनकी जानकारी नहीं  दी गई थी। इसका जवाब देते हुए ही कार्ति ने एफिडेविट फाइल किया है।

पढ़ें: एयरसेल-मैक्सिस केस: ED की कार्रवाई, कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त, बैंक अकाउंट सीज
 
सुप्रीम कोर्ट को यह बात बताते हुए कार्ति ने यूके जाने की इजाजत भी मांगी है। कार्ति ने कहा कि वह अपनी बेटी के एडमिशन के लिए 19 अक्टूबर से 13 नवंबर तक के लिए यूके जाना चाहते हैं। इससे पहले CBI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कार्ति ने विदेश जाकर सबूतों से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


कार्ति ने उच्चतम न्यायलय से यह भी कहा कि विदेश में मौजूद उनके अकाउंट में किसी अनजान सोर्स से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। कार्ति  के मुताबिक, सभी पैसे भारत में मौजूद उनकी  पत्नी, बेटी और उनके द्वारा ही डाले गए। 

बता दें कि INX मीडिया में हुए विदेशी निवेश के लिए मिले FIPB अप्रूवल में कथित गड़बड़ी पाई गई थी, इसके लिए कार्ति से पूछताछ चल रही है। यह मामला 2007 का है तब कार्ति के पिता पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें