फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिस केस: ED की कार्रवाई, कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त, बैंक अकाउंट सीज

Mon, 25 Sep 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
एयरसेल-मैक्सिस केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति की कुछ संपत्ति, बैंक अकाउंट और एफडी जब्त की हैं। इसमें से एफडी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, छानबीन में ईडी ने पाया कि FIPB (फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) की जो अनुमति दी गई वह पी चिदंबरम के अधिकारों से परे थी। छानबीन में ईडी ने यह भी पाया कि तथ्यों को छिपाने के लिए भी FIPB के अप्रूवल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़ें: CBI ने SC को दी जानकारी, कार्ति चिदंबरम की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज

क्या है मामला:
सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

चिदंबरम ने कहा था- बेटे को ना करें परेशान

चिदंबरम - फोटो : ani
सीबीआई की कार्रवाई पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्ति के पिता पी चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाए थे। चिदंबरम ने सीबीआई पर कार्ति को परेशान करने का आरोप लगाया था। चिदंबरम ने ट्वीट के जरिए कहा था कि एयरसेल मैक्सिस डील केस में FIPB ने अनुशंसा की थी और मैने उसे अप्रूव किया था। सीबीआई को मुझसे पूछताछ करनी चाहिए वो कार्ति चिदंबरम को परेशान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें