फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिम केस: CBI ने कार्ति चिदंबरम को फिर जारी किया समन

Thu, 28 Sep 2017 04:11 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्ती चिदंबरम
विज्ञापन
सीबीआई ने एयरसेल-मैक्सिम करार मामले में पूछताछ के लिए कार्ति चिदंबरम को फिर से समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार कार्ति को 4 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन

सीबीआई ने पहले 14 सितंबर को कार्ति को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया। 

उस वक्त उन्होंने दलील दी थी कि एक विशेष अदालत इस मामले में सभी आरोपियों को आरोप-मुक्त कर चुकी है और कार्यवाही पूरी कर चुकी है। इसके बाद सीबीआई ने उनके दावे का खंडन करते हुए कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है। 

पढ़ें- कार्ति ने बंद कराए विदेशी बैंक खाते, चिदंबरम बोले- CBI के नाम से झूठ सच में नहीं बदलता

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी एयरसेल-मैक्सिम करार के मामले में 2006 में दी गई विदेशी निवेश की मंजूरी के सिलसिले में कार्ति से पूछताछ करना चाहती है। उस वक्त कार्ति के पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें