फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airasia India Flight: तकनीकी खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर सका एयर एशिया का विमान, कंपनी ने जताया खेद

Sun, 06 Nov 2022 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरएशिया इंडिया का विमान पुणे से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला था। तभी किसी तकनीकी खामी के कारण एयरएशिया इंडिया की उड़ान संख्या I5-1427 ने अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया।
विज्ञापन
एयर एशिया (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल के दिनों में विमानन कंपनियों के कई विमानों की इमरजेंसी लैडिग के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पिछले कुछ समय में विमानों में तकनीकी खराबी की भी कई घटनाएं भी हुई हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार शाम को भी सामने आया। आज एयर एशिया इंडिया की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सकी। मिली जानकारी के मुताबिक , एयरएशिया इंडिया की उड़ान संख्या I5-1427 को तकनीकी खराबी के कारण रनवे से वापस बे में लौटना पड़ा। एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए असुविधा के लिए खेद भी ज्ञापित किया।    

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक,एयरएशिया इंडिया का विमान पुणे से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला था। तभी किसी तकनीकी खामी के कारण एयरएशिया इंडिया की उड़ान संख्या I5-1427 ने अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया। एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विलंब के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए एयरएशिया इंडिया को खेद है।  
 

इंडिगो का विमान भी नहीं भर पाया था उड़ान
इससे पहले हाल ही में दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो का एक विमान उड़ान नहीं भर पाया था। उसके अक इंजन में आग लग जाने के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर खड़ा करना पड़ा था। ये हादसा उस वक्त हुआ था जब इंडिगो का विमान रनवे पर दौड़ चुका था और अगले कुछ ही पलों में टेकऑफ करने ही वाला था। उस विमान में 184 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें