मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 22 एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शुरू हो गया है। लखनऊ में 12 सौ करोड़ से कई काम कराए जा रहे हैं तो कानपुर, आगरा और बरेली में भी तेजी से विस्तारीकरण का काम चल रहा है। अयोध्या को वायु सेवा से जोड़ने के लिए श्रावस्ती की हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही यूपी में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल जाएंगे। कुशीनगर और दिल्ली के पास जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।