फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: एअर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के हताहतों को तत्काल ₹25 लाख देगा, एक करोड़ मुआवजा राशि अलग

Sat, 14 Jun 2025 06:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India Tragedy: अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एअर इंडिया ने बड़ा एलान किया है। भारतीय एयरलाइंस ने कहा है कि वो इस घटना में शामिल हताहतों को तत्काल 25 लाख रुपये की मदद देगा। ये मदद एक करोड़ के मुआवजे राशि से अलग होगी।
विज्ञापन
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एयरलाइंस एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर बड़ी घोषणा की है। एयर इंडिया ने कहा कि वह मृतक के परिजनों और घायलों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे के अलावा 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। बता दें कि, गुरुवार 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया का विमान एआई171 हादसे का शिकार हो गया था। ये विमान रिहायशी इलाके में मौजूद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: हादसे के बाद सरकार का आदेश, भारतीय बेड़े में बोइंग 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच होगी

टाटा संस ने एक करोड़ के मुआवजे का किया एलान
इस भीषण हादसे पर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन शोक जताते हुए कहा- एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं। टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

 
विमान हादसे की जांच में मदद करेगा अमेरिका
अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान हादसे की जांच में अब अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) भी शामिल होगी। एनटीएसबी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में जानकारी दी है कि वह एक विशेषज्ञों की टीम भारत भेज रही है, जो भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के साथ मिलकर इस गंभीर हादसे की जांच में सहयोग करेगी।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: अहमदाबाद में UK के लोगों के लिए सहायता केंद्र स्थापित; विमान में सवार थे 53 ब्रिटिश नागरिक

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 लोगों की मौत
एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में सवार 230 यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। 241 लोगों के साथ-साथ विमान के 12 क्रू मेंबर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। सिर्फ एक शख्स चमत्कारिक रूप पर बच गया है। वहीं घटनास्थल पर मेडिकल छात्रावास और आस-पास मौजूद 29 अन्य लोगों की भी मौत हुई है और कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें