एयर इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि उसने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। यह फैसला बिजली की कमी के कारण हवाई अड्डे पर हुए परिचालन व्यवधान के बाद लिया गया। इससे पहले शुक्रवार को, बिजली की कमी के कारण हीथ्रो हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित हुआ था, जिसके कारण कई उड़ानें रद्द हो गईं और यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित हो गईं।
बता दें कि एयर इंडिया के अलावा, वर्जिन अटलांटिक और ब्रिटिश एयरवेज ने भी लंदन हीथ्रो (एलएचआर) के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित कीं। एयर इंडिया ने बताया कि 21 मार्च को AI161 फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट किया गया था, लेकिन अब वह अपनी निर्धारित समय पर 14:05 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना होगी।
ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: परिसीमन पर भाजपा के विरोध का डीके शिवकुमार ने किया स्वागत, अन्नामलाई पर कर दी ये बड़ी टिप्पणी
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया ने यह भी बताया कि शनिवार को लंदन के लिए उसकी सभी उड़ानें समय पर चलने की उम्मीद है, और जिन उड़ानों को प्रभावित किया गया था, वे अब फिर से सामान्य हो रही हैं। एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक ने शनिवार को हीथ्रो के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कीं। साथ ही एलएचआर हवाई अड्डे ने भी शनिवार को जानकारी दी कि अब उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और वे पूरी तरह से चालू हैं। हवाई अड्डे पर काम करने वाली टीमें प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए प्रयासरत हैं।
ये भी पढ़ें:- Nagpur Violence: क्या नागपुर हिंसा में था बांग्लादेशी कनेक्शन? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिया सवालों का जवाब
ब्रिटिश एयरवेज ने भी दी प्रतिक्रिया
मामले में ब्रिटिश एयरवेज ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। जारी बयान में बताया गया कि शनिवार को वे लगभग 85 प्रतिशत शेड्यूल के अनुसार उड़ानें संचालित करेंगे, हालांकि कुछ यात्रियों को देरी का सामना हो सकता है। जारी बयान में यह भी कहा कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली की समस्या को लेकर उनके संचालन को सामान्य करने में कुछ समय लग सकता है।