फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी के चलते बीमार बच्चे को एयर इंडिया ने इलाज के लिए अमेरिका जाने से रोका

Thu, 02 Jun 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : The Times of India
विज्ञापन
यूं यूं तो एयर इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दावा करती है लेकिन गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बीमार बच्चे को इसलिए अमेरिका जाने से रोक दिया गया क्योंकि उनके पास ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। मामला बीते मंगलवार का है जब सैनी अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे। बता दें कि 11 साल के जसराज सिंह सैनी के दिल में छेद है जिसका इलाज कराने के लिए वो अमेरिका जा रहे थे। उनका 2 जून को डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट था और 6 जून को इनकी सर्जरी होने वाली थी। लेकिन उन्हें एयर इंडिया की ओर से प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


जसराज जो एयर इंडिया की एआई 191 से नेवार्क जा रहे थे, उनके परिवार का आरोप है कि एयर इंडिया की ओर से टिकट बुकिंग की टेलीफोन पर पुष्टि कर दी गई थी लेकिन जब वो हवाई अड्डे पहुंचे तो उनसे अगले दिन आने के लिए कहा गया। एयर इंडिया ने इस मामले कहा है कि सैनी से पहले 75 वर्षीय यात्री चेक इन कर चुके थे और उसकी ओर से दोनों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता करा पाना असंभव था।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एयर इंडिया के अधिकारी ने उन्हें बताया कि 17 घंटे की फ्लाइट में दो यात्रियों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है। अधिकारी का कहना है कि हमने सैनी के परिवारीजनों से कहा कि वे अपनी यात्रा को आगे के लिए टाल दें। उन्हें एक अन्य फ्लाइट के लिए भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें