फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: कोहरे के कारण उड़ान को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे एअर इंडिया के यात्री, नहीं देना होगा शुल्क

Sun, 25 Dec 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान-विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने 'फॉगकेयर' पहल शुरू की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण उड़ान में देरी को लेकर एअर इंडिया के यात्री प्रभावित उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। विमानन कंपनी ने शनिवार को कहा कि यात्रियों को कोहरे के कारण उड़ान में होने वाली परेशानी को कम करने के लिए ‘फॉगकेयर’ पहल शुरू की है। यह विशेष रूप से दिल्ली हवाई अड्डे से प्रस्थान करने और आने वाली उड़ानों के लिए होगा। 

विज्ञापन


एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि प्रभावित उड़ानों पर यात्रियों को उड़ान-विशिष्ट परामर्श के साथ ग्राहकों के अनुकूल ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे। इससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण असुविधा को कम करने के लिए आसान विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें