सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने मंगलवार को कहा कि उनका पूरा ध्यान सेवा और नेटवर्क में सुधार पर है। उन्होंने नए साल के संदेश में कर्मचारियों से टीम की तरह मिलकर काम करने और कंपनी को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की अपील की। खरोला ने कहा कि पिछले कुछ समय से कंपनी काफी वित्तीय संकट में घिरी हुई है। फिलहाल हमारा ध्यान कंपनी की सेवाओं में सुधार और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बढ़ाने पर है। करीब 55 हजार करोड़ रुपये के कर्ज तले दबी विमानन कंपनी को उबारने के लिए केंद्र ने भी कई तरह की मदद का भरोसा दिया है।