फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एयर बबल' से जुड़े भारत और जापान, एयर इंडिया 2 नवंबर से शुरू करेगी दिल्ली से टोक्यो की उड़ान

Tue, 20 Oct 2020 08:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया का विमान - फोटो : PTI
विज्ञापन

जापान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि भारत और जापान अब 'एयर बबल' सिस्टम का हिस्सा हैं। दूतावास के मुताबिक, जापान में भारतीय दूतावास के साथ यात्रियों के पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और बुकिंग सीधे संबंधित एयरलाइंस के साथ की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


वहीं, एयर इंडिया ने दिल्ली से टोक्यो के लिए अपने 'एयर बबल' शेड्यूल की घोषणा की है। इसके मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ाने 2 नवंबर से 28 दिसंबर 2020 तक दिल्ली से टोक्यो जाएंगी। वहीं, टोक्यो से दिल्ली के लिए शेड्यूल 4 नवंबर से 30 दिसंबर 2020 तक का है।

 


हाल ही में भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की थी। इसके साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया था। द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं। ये समझौते वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देते हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस यात्रियों को ले जा सकती हैं।

क्या है एयर बबल समझौता
इसके तहत दो देशों के वैलिड वीजा वाले यात्री एक-दूसरे के देश में बिना परेशानी के जा सकते हैं। इसमें मुख्य तौर पर सरकारी एयरलाइंस से सफर करने वाले पैसेंजर होते हैं। मसलन, अगर कोई यात्री कनाडा जाना चाहता है तो उसे पहली प्राथमिकता एयर इंडिया या एयर कनाडा को देनी होगी। इसके तहत विदेश में रहने वाले भारतीय (ओसीआई) देश लौट सकते हैं। समझौते में शामिल देश के नागरिक बिजनेस, मेडिकल या नौकरी वीजा पर भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें