फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, 1.4 लाख रुपये जब्त

Tue, 20 Oct 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, करीमनगर (तेलंगाना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

तेलंगाना में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 1.4 लाख रुपये जब्त किए गए। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन खेला जा रहा है। 

विज्ञापन


रामागुंदम के अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक एन अशोक कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मानचेरियल जिले के नासपुर गांव में एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। उन्होंने जाबरी इकबाल के क्लीनिक पर छापे को लेकर कहा, 'हमने उनसे 1,40,800 रुपये नकद और 16 मोबाइल जब्त किए।'


कुमार ने बताया कि उस वक्त वे लोग चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग क्रिक्रेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। उनके अनुसार 16 आरोपियों में से एक फरार बताया जा रहा है और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में एक आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था और 18 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें