फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बाधित रहने के बाद एयर इंडिया की सेवाएं बहाल, हजारों यात्री प्रभावित

Sat, 27 Apr 2019 10:36 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

एयर इंडिया के सर्वर के लगभग पांच घंटे तक डाउन रहने के बाद उसे बहाल कर लिया गया है। दुनियाभर में एयर इंडिया के यात्री फंस गए थे। जानकारी के मुताबिक सर्वर से चेक इन नहीं हो पा रहा था जिसके चलते एयरपोर्टों पर भारी भीड़ लग गई। एयरलाइन के सर्वर एसआईटीए (SITA) के डाउन होने की वजह से एयर इंडिया की उड़ानें पूरे भारत में और विदेशों में सुबह 3:30 बजे से प्रभावित थीं। 

विज्ञापन


उड़ानें प्रभावित होने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि एसआईटीए सर्वर डाउन है। जिसके कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। हमारी तकनीकी टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। यात्रियों को हो रही असुविधा पर पछतावा है। 

एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने बताया कि एयर इंडिया का सिस्टम बहाल कर लिया गया है। उन्होंने बताया, सुबह 3.30 बजे से 4.30 तक एयर इंडिया के सर्वर के रखरखाव पर काम किया जा रहा था। सुबह 8:45 बजे तक ये डाउन रहा। व्यवस्था को बहाल कर लिया गया है। यात्रियों को दिनभर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

 


एयर इंडिया का यात्रियों को तोहफा

अब एयर इंडिया का टिकट कैंसिल या बदलाव करने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। एयर इंडिया ने टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने, या उसमें बदलाव करने पर एक मई से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। यह फैसला एक मई से लागू होगा।

एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने एक सर्कुलर जारी कर इस फैसले को लागू करने की जानकारी दी गई है। भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने 27 फरवरी को ‘पैसेंजर चार्टर’ जारी किया। इसमें यह भी शामिल है, जो एक मई से लागू होगा।

एयरलाइन के अनुसार, यात्री इस सुविधा का लाभ तभी ले पाएंगे जब उनके टिकट यात्रा से सात दिन पहले लिया गया हो। तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों को ये सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें