फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: गोवा में एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, उड़ान रद्द की गई; लंदन जा रही फ्लाइट भी वापस लौटी

सार

डाबोलिम हवाई अड्डा भारतीय नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का हिस्सा है। जयराजन ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रनवे पर पक्षियों की मौजूदगी का मामला नौसेना के समक्ष उठाएगा। यह एक गंभीर मामला है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Twitter: @airindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान से बुधवार सुबह एक पक्षी टकरा गया। इस वजह से उड़ान रद्द करनी पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 6.45 बजे हुई। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान को पक्षी से टकराने के कारण रनवे पर अपनी उड़ान रद्द करनी पड़ी। विमान को आगे की जांच के लिए बे में खड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस बीच मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 को तकनीकी समस्या के कारण मुंबई वापस लौटना पड़ा। एहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतारा गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने यात्रियों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि हमने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। मेहमानों को पूरे रिफंड और इच्छानुसार दूसरी तारीख पर टिकट मुहैया कराने की पेशकश भी की गई है।

गोवा में क्या हुआ था?
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में 116 यात्री सवार थे। विमान गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे से मुंबई जा रहा था। रनवे पर एन वक्त पर विमान से पक्षी टकरा गया, इस वजह विमान उड़ान नहीं भर सका। हवाई अड्डे के निदेशक एमसी जयराजन ने वास्को में बताया कि पक्षी से टकराने के कारण विमान के इंजन से धुआं निकलने लगा। इस वजह पायलट ने उड़ान न भरने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


डाबोलिम हवाई अड्डा भारतीय नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का हिस्सा है। जयराजन ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रनवे पर पक्षियों की मौजूदगी का मामला नौसेना के समक्ष उठाएगा। यह एक गंभीर मामला है।

विस्तारा की फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग
दिल्ली से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट ने बुधवार को मामूली तकनीकी समस्या के कारण प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की। एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित रूप से उतरा और वर्तमान में निरीक्षण किया जा रहा है। लैंडिंग से कुछ समय पहले 14 अगस्त 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके 995 में मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियाती कदम के तौर पर पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से प्राथमिकता लैंडिंग के लिए कहा। इसके बाद इसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें