फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान उतरते समय रनवे से आगे निकला

Tue, 10 Jul 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से आ रहा एयर इंडिया का विमान भारी बारिश की वजह से रनवे पर फिसलते हुए काफी आगे निकल गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह विमान दोपहर 2:51 पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा और रनवे संख्या 14 पर पानी भरा होने की वजह से फिसलते हुए आगे निकल गया। 
विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सही तरीके से उतरा था और पूरी क्षमता से ब्रेक लगाने के बावजूद स्टॉपवे के पास रुक नहीं सका। हालांकि इस घटना की वजह से विमान या हवाई अड्डे में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मुंबई में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से पूरे शहर में पानी भर गया है। लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं साथ ही हवाई आवागमन में भी बाधाएं आई हैं। शहर की लगभग सभी सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है।
विज्ञापन


रेल की पटरियों और स्टेशन क्षेत्रों में पानी भरने की वजह से पश्चिम तथा मध्य रेलवे जोन की अधिकांश ट्रेनें 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में 10 जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें