फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की अफवाह!: दिल्ली आ रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है मामला?

Wed, 14 Oct 2026 10:29 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-2030 को सुरक्षा अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद सीआईएसएफ, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने विमान और सामान की जांच शुरू की। 

विज्ञापन
एयर इंडिया फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह करीब 9:35 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की। हालांकि, बाद में यह अलर्ट झूठा निकला। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया विमान
एअर इंडिया की फ्लाइट AI2030 बोइंग 787-9 विमान था। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के करीब 10 मिनट बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की जांच की। मालवीय नगर के सहायक पुलिस आयुक्त शिव दयाल ने पीटीआई को बताया कि धमकी मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को जानकारी दी थी।

पायलट ने दबाया था स्क्वॉक कोड 7500
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में सामने आया कि जब विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (एफआईआर) में था, तब पायलट ने स्क्वॉक कोड 7500 का इस्तेमाल किया। यह कोड विमान में गैरकानूनी हस्तक्षेप या हाईजैक जैसी स्थिति का संकेत देता है। इसके बाद विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 50 हजार का मुचलका, फिर भी न्यायिक हिरासत: क्या है पीस बॉन्ड, जिसके उल्लंघन में फंसे सीजेपी के नेता?

यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में पहुंचाया गया
जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, विमान की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को उससे उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग में पहुंचाया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। अधिकारियों की ओर से अब यात्रियों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

एअर इंडिया ने क्या कहा? 
घटना के बाद एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 14 अक्तूबर को फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2030 को सुरक्षा संबंधी आशंका के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया था। विमान ने जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग की। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी जांच के बाद विमान और चालक दल को क्लीन चिट दे दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर उनकी सुरक्षा जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद सभी यात्री दोबारा विमान में सवार हो गए।

एअर इंडिया की टीम ने यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। कंपनी ने इस अप्रत्याशित घटना के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया और धैर्य व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


पहले भी विमान की करानी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
एअर इंडिया ग्रुप के विमान में इससे पहले ऐसी घटना 31 अगस्त 2026 को हुई थी। तब सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-170 के टॉयलेट में ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर मिला था। इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी। विमान में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित थे। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें