फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान में अचानक उठने लगा धुआं; तिरुवनंतपुरम वापस लौटी फ्लाइट

Fri, 04 Oct 2024 01:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
air india express - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के दौरान संदिग्ध धुआं देखने को मिला। इसके बाद विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। एयरलाइन और हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10.30 बजे मस्कट जाने वाली उड़ान पर हुई। विमान में 142 यात्री सवार थे। यात्रियों को जांच के दौरान विमान से उतार दिया गया था।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। मामले की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। हम अपने परिचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें