फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार सभी 193 यात्री और छह क्रू मेंबर्स सुरक्षित

Sun, 29 Jan 2023 11:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटिड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजकर चार मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रात आठ बजकर 26 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
 
विज्ञापन
एयर इंडिया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह से आ रही उड़ान की कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सूत्रों की मानें तो विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटिड (सीआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजकर चार मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रात आठ बजकर 26 मिनट पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

उन्होंने बताया कि किसी भी रनवे को अवरूद्ध नहीं किया गया और न ही किसी भी उड़ान का मार्ग बदला गया। रात आठ बजकर 36 मिनट पर आपातकाल के आदेश को वापस ले लिया गया और हवाई परिचालन को सामान्य घोषित कर दिया गया। सीआईएएल ने कहा कि विमान में सवार सभी 193 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें