फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के कर्मचारी खाली करेंगे सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां, जानें कितनी है समय सीमा?

Mon, 23 May 2022 10:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा समूह ने अपने कर्मचारियों से सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां 26 जुलाई तक खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि टाटा समूह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया को सफल बोली के बाद खरीदा था।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दरअसल, टाटा समूह ने अपने कर्मचारियों से सरकारी स्वामित्व वाली आवासीय कॉलोनियां 26 जुलाई तक खाली करने को कहा है। गौरतलब है कि टाटा समूह ने पिछले साल 8 अक्टूबर को एयर इंडिया को सफल बोली के बाद खरीदा था। विनिवेश की शर्तों के अनुसार, एयरलाइन की गैर-प्रमुख संपत्ति जैसे हाउसिंग कॉलोनियां सरकार के पास रहती हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एयर इंडिया की दो प्रमुख हाउसिंग कॉलोनियां हैं, जिनमें से एक दिल्ली में और दूसरी मुंबई में स्थित है। एयर इंडिया ने इस बारे में 18 मई को आदेश जारी किया था। इसमें कंपनी ने बताया है कि हमें एआई एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) से 17 मई, 2022 को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें हमें एयर इंडिया के निर्णय के अनुरूप 26 जुलाई तक कंपनी आवास खाली करने के लिए निवासियों को रिमाइंडर भेजने की सलाह दी गई है। 

गौरतलब है कि एआईएएचएल की स्थापना 2019 में केंद्र द्वारा विनिवेश के बाद एयर इंडिया समूह की गैर-प्रमुख संपत्तियों को बेचकर ऋण से निपटने के लिए की गई थी। वहीं, एआईएसएएम मंत्रियों के एक समूह है, जिसे गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बनाया गया था। इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। इस समूह ने  एयर इंडिया के विनिवेश को संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें