फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की होगी जल्द वापसी: एअर इंडिया कल से शुरू करेगा उड़ानें, यहां देखें शेड्यूल

Wed, 11 Mar 2026 10:04 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

खाड़ी देशों में मौजूदा हालात के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने की तैयारी तेज हो गई है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 12 मार्च से पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों के लिए विशेष और नियमित उड़ानों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 12 मार्च से पश्चिम एशिया के लिए कुल 58 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानों का संचालन करेंगे। दोनों एयरलाइंस क्षेत्र के विभिन्न शहरों के लिए अपनी सेवाएं जारी रखेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

विज्ञापन


जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस कल से रियाद (सऊदी अरब) के लिए एक-एक गैर-निर्धारित राउंड फ्लाइट भी संचालित करेंगे। इनमें से एक उड़ान मुंबई से और दूसरी कोझिकोड से रवाना होगी। इसके अलावा दोनों एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी नियमित सेवाएं भी जारी रखेंगी। जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें संचालित की जाएंगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए आठ निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी।

एअर इंडिया दिल्ली से एक राउंड-ट्रिप और मुंबई से दो राउंड-ट्रिप जेद्दा के लिए संचालित करेगी। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड-ट्रिप उड़ान चलाएगी। मस्कट के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी नियमित सेवाएं संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से एक-एक राउंड-ट्रिप तथा कोझिकोड से दो राउंड-ट्रिप शामिल हैं।
देश हवाई अड्डा निर्धारित उड़ानें एड-हॉक (विशेष) उड़ानें संचालन सेक्टर
यूएई दुबई नहीं हां एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई ×2
यूएई दुबई नहीं हां एयर इंडिया – दिल्ली ×2, मुंबई ×3
यूएई अबू धाबी नहीं हां एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, मुंबई
यूएई रस अल खैमाह नहीं हां एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, दिल्ली, कोच्चि, मुंबई ×2
यूएई शारजाह नहीं हां एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, मुंबई
यूएई अल ऐन नहीं नहीं
ओमान मस्कट हां नहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस – दिल्ली, मुंबई, कोझिकोड ×2
ओमान सलालाह नहीं नहीं
सऊदी अरब जेद्दा हां नहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस – बंगलूरू, कोझिकोड
सऊदी अरब जेद्दा हां नहीं एयर इंडिया – दिल्ली, मुंबई ×2
सऊदी अरब रियाद नहीं हां एयर इंडिया एक्सप्रेस – कोझिकोड
सऊदी अरब रियाद नहीं हां एयर इंडिया – मुंबई
सऊदी अरब दम्माम नहीं नहीं
बहरीन बहरीन नहीं नहीं
कतर दोहा नहीं नहीं
कुवैत कुवैत नहीं नहीं
इस्राइल तेल अवीव नहीं नहीं

विज्ञापन

एअर इंडिया की उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें तय समय के अनुसार संचालित होती रहेंगी। इसके अलावा 10 से 18 मार्च 2026 के बीच यूरोप, अमेरिका, श्रीलंका और मालदीव के लिए 78 अतिरिक्त उड़ानें भी संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें