फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chopper Crash: हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन की हालत नाजुक, वायु सेना ने दी जानकारी

Tue, 14 Dec 2021 07:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत जिस हादसे में हुई थी उसमें अकेले जीवित बचे वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु में कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए भयावह हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को ताजा जानकारी साझा की। वायु सेना ने बताया कि सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन स्थिर है। वरुण सिंह का इलाज बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चल रहा है जहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। 

विज्ञापन


देश के इतिहास के सबसे भीषण हादसों में से एक इस घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही इसमें बच पाए थे लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पूरे देश में उनके जीवन के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं, सलामती की दुआएं मांगी जा रही हैं।

शौर्य चक्र से सम्मानित किए जा चुके हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह
इससे पहले शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह से बात की थी। बीते गुरुवार को उन्हें वेलिंगटन के सेना अस्पताल से बेंगलुरु में वायु सेना कमांड अस्पताल में लाया गया था। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असाधारण साहस के प्रदर्शन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें