फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना ने सियांग नदी के बीच द्वीप से 19 लोगों को सुरक्षित निकाला 

Fri, 31 Aug 2018 04:56 PM IST
भाषा, ईटानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में उफान भरती सियांग नदी के बीच स्थित एक द्वीप से वायु सेना ने 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। पूर्वी सियांग के जिला आयुक्त तामियो तातक ने बताया कि जिले के सिल्ले ओयान के तहत आने वाले जामपानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन के अनुरोध पर वायु सेना ने बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि असम के चरवाहे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए थे। सियांग नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने के कारण इन लोगों का नौकाओं से बाहर आना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट घोषित किया है।

लोगों को मछली पकड़ने, नहाने और किसी अन्य काम के लिए उफन रही सियांग नदी में जाने से बचने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईटानगर से व्यक्तिगत तौर पर बचाव अभियान पर नजर रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें