भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में तवांग के नजदीक उड़ान भरने के दौरान ये हादसा हो गया।
इस बड़ी दुर्घटना में 5 जवान शहीद हुए हैं जबकि 2 अन्य लोग मारे गए हैं। भारतीय वायुसेना के मुताबिक सुबह छह बजे Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी जिसके बाद ये हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद कोड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जुलाई में रूस ने भारत को Mi-17V5 के 3 हेलीकॉप्टर की आखिरी खेंप भारत को सौंपी थी। Mi-17 V5 एक ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर है, जिसका इस्तेमाल आपदा के समय भारतीय वायुसेना करती रही है।
पढ़ें: पूर्वी लद्दाख में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर क्रैश, क्रू मेंबर और सभी यात्री सुरक्षित
Mi-17 हेलीकॉप्टर भारत की स्पेशल फोर्स की पसंद रहे हैं। 2008 में मुंबई के नरीमन प्वाइन्ट में आतंकी हमले के वक्त भी सुरक्षा बलों ने इन्हीं हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया था। 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत बचाव कार्य में ये हेलीकॉप्टर और दुर्घटना का शिकार हुआ था। उस वक्त हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।
#FLASH: 5 personnel dead, 1 critically injured as a Mi-17 V5 helicopter crashed in Arunachal Pradesh this morning confirms Indian Airforce pic.twitter.com/pZfcWEF1Xr
— ANI (@ANI) October 6, 2017
कुछ दिन पहले भी इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। उस वक्त तेलंगाना में एयर फोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। ये एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट था जो कि तेलंगाना के कीसारा में क्रैश हुआ था।