फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा: द्वीपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने कोरिया गणराज्य की यात्रा पर वायुसेना प्रमुख चौधरी

Tue, 28 Dec 2021 05:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

उम्मीद की जा रही है कि सीएएस की यात्रा से कोरिया गणराज्य के सशस्त्र बलों से संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के प्रमुख चीफ मार्शल वीआर चौधरी की कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) की चार दिवसीय यात्रा सोमवार को द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ शुरू हुई।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने बताया कि एयर चीफ मार्शल चौधरी दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ-साथ वहां के महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

वायुसेना ने सोमवार को संक्षिप्त बयान में कहा, चीफ ऑफ एयर स्टाफ (सीएएस) दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष, दक्षिण कोरियाई वायुसेना के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, उम्मीद की जा रही है कि सीएएस की यात्रा से कोरिया गणराज्य के सशस्त्र बलों से संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें