फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के दौरे पर बीएस धनोआ, AN-32 विमान का अब तक सुराग नहीं

Sat, 08 Jun 2019 11:50 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायु सेना प्रमुख मार्शल बीएस धनोआ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

वायु सेना प्रमुख मार्शल बीएस धनोआ असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन के दौरे पर हैं। यहां वो लापता एएन -32 विमान के लिए चल रहे खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस विमान में 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे। विमान का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।   वहीं मार्शल बीएस धनोआ ने आज भारतीय वायु सेना कर्मियों के परिवारों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत की है, जो लापता विमान AN-32 में सवार थे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि विमान और कर्मियों का पता लगाने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय वायु सेना के लापता एएन-32 विमान की खोज में अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। खराब मौसम के बीच खोज अभियान लगातार जारी है। विमान में 13 लोग सवार थे। इससे पहले वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद वायु सेना, थल सेना और स्थानीय प्रशासनों का संयुक्त खोज अभियान जारी है।

भारतीय सेना और स्थानीय लोगों की जमीनी टुकड़ियां और सी130जे के अलावा हेलीकॉप्टरों, भारतीय नौसेना के पी8आई द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें सियांग जिले के आसपास के इलाकों की तलाश कर रही हैं। खोज अभियान में लगभग 2,500 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है, जो सियांग जिले के कायींग और पायुम क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें