फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए-एनआरसी पर ओवैसी बोले, कागज नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाकर कहेंगे मार गोली

Mon, 10 Feb 2020 10:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
asaduddin owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन




ओवैसी ने कहा कि जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा... मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।
 

 

ओवैसी पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ओवैसी ने सीएए को भेदभाव पूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुसलमानों को परेशान किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ओवैसी ट्वीट किया था, 'प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। लेकिन जैसा मैं कहता हूं इसका उपयोग गैर मुस्लिमों को हिरासत से निकालने के लिए किया जाएगा उनके मामले समाप्त कर दिये जाएंगे। मुस्लिम हिरासत में रहेंगे।'

विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी ने छह फरवरी को आशंका जताई थी कि मतदान के बाद दिल्ली के शाहीन बाग को भाजपा जलियांवाला बाग बना देगी। शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ करीब दो महीने से लोग धरने पर बैठे हैं।

बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद बाहर निकले असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया के पूछने पर कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान के बाद भाजपा शाहीन बाग में गोलियां चलवा देगी। वह शाहीन बाग को जलियावालां बाग में बदल देंगे। भाजपा के एक मंत्री ने ही गोली मारने के नारे लगवाए हैं। इसलिए सरकार को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। ओवैसी का इशारा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें