फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ो, लेकिन इस तरह नहीं.. भाजपा विधायक के बयान पर भड़के ओवैसी

Tue, 23 Aug 2022 02:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, भाजपा के लोग हैदराबाद में शांति कायम होते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा ये लोग भारत के सामाजिक ताने-बाने को तबाह करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक टी राजा की विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले देर रात सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, इसके बाद सुबह टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। अब भाजपा विधायक की टिप्पणी पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि भाजपा मुस्लिमों और पैगंबर मोहम्मद से नफरत करती है। ओवैसी ने कहा, मैं भाजपा विधायक के बयान की निंदा करता हूं, ये लोग हैदराबाद में शांति कायम होते नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा ये लोग भारत के सामाजिक ताने-बाने को तबाह करना चाहते हैं। 

हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ो 
ओवैसी ने कहा, हमसे राजनीतिक लड़ाई जरूर लड़ो, लेकिन इस तरह नहीं। उन्होंने आगे कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा  इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करती है, तो उन्हें इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 'सर तन से जुदा' नारे की भी आलोचना करते हुए कहा, किसी को कानून को अपने हाथों में लेने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। यह पूरा विवाद छह मिनट तैंतीस सेकंड के वीडियो से जुड़ा है। उन्होंने विवादों में रहने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को निशाना बनाते हुए टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ''एक कॉमेडियन है जो थर्ड क्लास कॉमेडी करता है और हिंदुओं, भाजपा के बड़े अधिकारियों को टारगेट करता है। भगवान रामचंद्र और सीता मैया के बारे में अपशब्द कहता है...।''

आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। बाद में वे वीडियो में कह रहे हैं, ''जो जिस भाषा में सुनेगा, उसे टी राजा सिंह उसी भाषा में जवाब देगा। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था, लेकिन इसकी वजह है कि एक व्यक्ति ने मेरे राम और मेरी सीता माता के बारे में अपशब्द कहे और हमारे भगवानों पर कॉमेडी की। इसलिए आज मजबूरन मुझे भी ये कॉमेडी करनी पड़ रही है। ...विचार करें।'' इसके बाद टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें