फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबादः ओवैसी ने भाजपा नेता को दिया 24 घंटे का वक्त, कहा- बताएं कितने पाकिस्तानी हैं यहां

Tue, 24 Nov 2020 08:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव प्रचार के मद्देनजर तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष व सांसद बंडी संजय ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने हैदराबाद के पुराने शहर में रोहिंग्या और पाकिस्तानी वोटर्स रहने का हवाला देते हुए कहा कि 'हम ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव जीतने के तुरंत बाद पुराने शहर पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।' 

विज्ञापन


वहीं अब ओवैसी ने भी बंडी संजय के इस बयान का हवाला देते हुए कहा है कि मैं आपको 24 घंटे का वक्त देता हूं आप हमें बता दें कि यहां कितने पाकिस्तानी रहते हैं। ओवैसी में कहा कि पुराने हैदराबाद में एक-एक नागरिक भारतीय हैं और उन्हें यहां रहने का अधिकार है। 
 

वहीं इससे पहले ओवैसी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'अगर चुनावी सूची में 30,000 रोहिंग्या हैं, तो देश के गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं? वह सो रहे हैं? क्या यह देखना उनका काम नहीं है कि 30-40 हजार रोहिंग्या कैसे सूचीबद्ध हो गए हैं? अगर भाजपा ईमानदार है, तो उसे मंगलवार शाम तक 1,000 ऐसे नाम दिखाने चाहिए।
विज्ञापन


ओवैसी ने आगे कहा कि 'उनका इरादा नफरत पैदा करना है। जीएचएमसी चुनाव की यह लड़ाई हैदराबाद और भाग्यनगर के बीच है। अब यह तय करना आपकी जिम्मेदारी है कि कौन जीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें