AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर पाकिस्तान पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है 'घर में घुस के मारेंगे'। अगर आप (केंद्र सरकार) इस बार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं, तो 'घर में घुस कर बैठ जाना'। जैसा कि पत्रकार कह रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना चौकी छोड़कर या खाली कर के भाग गई है तो हमें वहां बैठ जाना चाहिए। भारतीय संसद का संकल्प है कि पीओके हमारा है। सभी विपक्षी दल सरकार से कह रहे हैं कि आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए।