अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति
- फोटो : पीटीआई
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएसएसएस) ने बुधवार को कोविड-19 महामारी और बाद में लॉकडाउन के दौरान किसानों को राहत देने में कथित रूप से विफल रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों किसानों को संगठित होने का आह्वान किया है।
एआईकेएसएसएस के महासचिव हन्नान मुल्ला ने कहा कि किसान बहुत मुश्किल परिस्थिति में हैं, उन्हें पीएम द्वारा घोषित 20 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से कोई लाभ नहीं होगा। परिस्थिति इतनी खराब है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि कोविड -19 महामारी के कारण कितने किसानों की मौत हुई, लेकिन मराठवाड़ा (महाराष्ट्र) में पिछले दो महीने में 148 किसानों ने आत्महत्या की है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के अनुसार केंद्र सरकार की किसान नीति के खिलाफ देश भर के हजारों किसान सड़क पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, खंड विकास कार्यालयों और उप-विभागीय कार्यालयों में जुटेंगे और न्याय मांगने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।