फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर का सामुदायिक प्रसार जांच का सर्वे पूरा, नतीजे 10 जून तक

Wed, 27 May 2020 04:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईसीएमआर - फोटो : social media
विज्ञापन

क्या देश में लॉकडाउन के बाद चली ट्रेन और विमान सेवा का असर कोरोना संक्रमण के सामुदायिक विस्तार पर पड़ा है? मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के सबसे ज्यादा मामलों वाले दस शहरों व 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सेरोसर्वे किया है। इसमें 60 जिलों में 24 हजार लोगों का रैंडम सैंपल लेकर उनमें कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की गई। सर्वे के नतीजे 10 जून तक आने की संभावना है।

विज्ञापन


आईसीएमआर के इस सर्वे से यह पता लग सकेगा कि संक्रमण का सामुदायिक विस्तार हुआ है या नहीं। इसके अलावा अब आईसीएमआर ने जांच के दायरे को दो लाख तक ले जाने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है। सर्वे का प्रोटोकाल तैयार करने के लिए आईसीएमआर ने अन्य एजेंसियों की मदद ली है। इसमें सबसे ज्यादा मामले वाले शहर मुंबई, ठाणे,  पुणे, इंदौर, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, दिल्ली, आगरा और चेन्नई शामिल हैं।

जिन्हें आबादी में संक्रमण के हिसाब से शून्य, निम्न, मध्यम और उच्च में बांटा गया है। इसके तहत हर श्रेणी के 15 जिलों का चयन किया गया है। इन नमूनों का आकलन करके सामुदायिक संक्रमण के ट्रेंड का पता लगाया जाएगा। एक घर से एक ही व्यक्ति को चुना जाएगा। इस सर्वे के नतीजों के बाद ही लॉकडाउन को बढ़ाए जाने को लेकर फैसला किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें